Thursday, September 18, 2014

मोदी का बेबाक जवाब- रिश्‍ते में मजबूती के लिए जल्द सुलझाएं LAC विवाद

चीनी राष्ट्रपति को PM मोदी का बेबाक जवाब- रिश्‍ते में मजबूती के लिए जल्द सुलझाएं LAC विवाद:-    

                                            जापान की मदद से काशी को क्योटो की तरह बनाने के लिए समझौता करने वाले नरेंद्र मोदी अब चीन की मदद से मुंबई को शंघाई जैसा बनाने जा रहे हैं. भारत और चीन के बीच नई दिल्ली में हुई शिखर वार्ता में 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नए रूट, शंघाई की तर्ज पर मुंबई का विकास और रेलवे, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग शामिल हैं. चीन ने आने वाले पांच साल में भारत में 20 बिलियन डॉलर के निवेश और दो इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का वादा किया है. शी जिनपिंग के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने सीमा पर घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया

और भी..news




हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच डेढ़ घंटे तक शिखर वार्ता चली. इसके बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारतीय कंपनियों के चीन में विस्तार के लिए वहां की सरकार रास्ता आसान बनाए. पीएम मोदी ने कहा कि संबंध अच्छे रहने के लिए सीमा पर शांति रहना जरूरी है. चीन हमारी कंपनियों को चीन में निवेश करना आसान कराएं. मोदी ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति ने इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

भारत और चीन के बीच ये समझौते हुए
1. कैलाश यात्रा के लिए नए रूट पर समझौता
2. आर्थिक व्याापार हित पर भी समझौता
3. ऑडियो वीडियो मीडिया पर हुआ समझौता
4. रेलवे के आधुनिकीकरण पर समझौता
5. अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को लेकर हुआ समझौता
6. स्वास्थ्य-सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता
7. कस्टम को आसान करने को लेकर समझौता 
8. शंघाई की तरह मुंबई को विकसित करने के लिए समझौता
10. परमाणु बिजली के लिए समझौता
11. दो इंडस्ट्रियल पार्क बनाएगा चीन 

 see aboua loc click..loc

भारत दौरे के दूसरे दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दिल्ली में हैं. सुबह 9 बजे उनका राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया. चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन की दोस्ती हजारों साल पुरानी है और दोस्ती में दोनों देशों का हित निहित है. जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में अपार संभावनाएं हैं और वह भारत से दोस्ती को बढ़ाना चाहते हैं. इसके बाद जिनपिंग राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए. फिर उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की.

तिब्बतियों का विरोध प्रदर्शन
चीनी राष्ट्रपति के भारत आने पर तिब्बती नागरिक पुरजोर विरोध कर रहे हैं. दिल्ली के मजनूं का टीला इलाके में उन्होंने 'स्वतंत्र तिब्बत' की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी हैदराबाद हाउस तक पहुंच गए, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत चल रही थी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बस में बैठाकर ले गई. इस बीच तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि भारत और चीन की दोस्ती एशिया के हित में है, लेकिन चीन को ज्यादा लोकतांत्रिक होना चाहिए. उन्होंने कहा

भारतीय सीमा में घुसे हैं 1000 सैनिक!
                                                    :-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की यात्रा पर आए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बीती रात हुई मुलाकात में चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया. सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे शी के लिए निजी डिनर का आयोजन करने वाले मोदी ने चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर भारतीय चिंताओं से चीनी राष्ट्रपति को अवगत कराया था.
see video click  video

बताया जाता है कि चीनी सेना ने जम्मू कश्मीर के चुमार इलाके में नए सिरे से घुसपैठ की और लौटने से मना कर दिया. चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 1000 जवान पहाड़ी से चुमार इलाके में घुस आए हैं. लद्दाख के दमछोक में चीनी बंजारों ‘रेबोस’ द्वारा अपने तंबू गाड़े जाने का मसला अब भी जारी है.

स्कूल पहुंची चीनी राष्ट्रपति की पत्नी
वहीं चीन की प्रथम महिला पिंग लियुआन ने इस दौरान दिल्ली में एक स्कूल का दौरा किया. उन्होंने कहा, 'भारतीय महिलाएं खूबसूरत, मजबूत और मेहनती होती हैं.'




और भी  





No comments:

Post a Comment